
Russian-Ukraine war: जंग के मैदान में वार-पलटवार जारी, अब यूक्रेन बोला- रूस के मिलिट्री प्लेन को मार गिराया
AajTak
Russian-Ukraine war: यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि उसने रूस के एक जंगी जहाज को मार गिराया है. साथ ही ये भी दावा किया कि इसमें रूसी सेना के कई जवान थे. हालांकि इस मामले में रूस ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है.
Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन हमला अब खतरनाक दौर में पहुंच गया है. जहां रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर ताबड़तोड़ हमले कर रही है, वहीं यूक्रेन भी पलटवार के मोड में है. लिहाजा यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि उसने पैराट्रूपर्स के साथ रूसी सैन्य परिवहन विमान को मार गिराया है. इसमें कई सैनिक सवार थे. हालांकि ये साफ नहीं हो सका है कि विमान में कितने सैनिक थे.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











