
Russian Attack on Kharkiv: रात भर होते रहे रुक-रुक कर धमाके! खारकीव में यूं टूटा रूसी कहर
AajTak
रूस-यूक्रेन की जंग लगातार तेज होती जा रही है, रूस की सेना यूक्रेन के कई शहरों में कहर बरसा रही है. उधर यूक्रेन भी झुकने को तैयार नहीं है. युद्ध के मैदान से कई तस्वीरें आ रही हैं, जहां एक तस्वीर में दिख रहा है कि रूसी सैनिकों को पकड़ लिया गया है और यूक्रेन के सैनिक उन्हें ले जा रहे हैं. वहीं दूसरी तस्वीर खारकीव की है जहां रूसी सेना लगातार बम गिरा रही है. कल रात भर यहां रुक-रुक कर धमाके होते रहे. अमेरिकी चेतावनी के बाद भी खारकीव शहर में रूसी सैनिक एयरस्ट्राइक कर रहे थे. देखें खारकीव में कैसे टूटा रूसी कहर.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











