
Russia War Video of Grandma: AK-47 थामे 79 साल की यह दादी कौन? रूस-यूक्रेन विवाद में बटोर रहीं सुर्खियां
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच बॉर्डर पर बारूदी तनातनी के बीच यूक्रेन के अंदर से एक तस्वीर बाहर आई है, जिसमें एक 79 साल की बुजुर्ग महिला नजर आ रही हैं, दावा यही है कि यूक्रेन की ये दादी ने पुतिन की दादागीरी खत्म करने की शपथ खाई है. AK-47 थामे 79 साल की ये दादी रूस-यूक्रेन विवाद में सुर्खियां बटोर रहीं हैं. बॉर्डर पर यूक्रेन और रूस की सेना आमने-सामने हैं, दोनों तरफ से बम-बारूद.और तोप-गोले का जखीरा अपनी-अपनी सीमाओं पर इक्ट्ठा किया जा चुका हैं. क्या वाकई यूक्रेन के घर-घर में महिलाओं ने पुतिन के खिलाफ हथियार उठा लिए हैं? जानें क्या है सच्चाई.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











