
Russia War Video: रूसी सेना का मुकाबला करते दिखे यूक्रेनी सैनिक, देखें रूस-यूक्रेन जंग का ताजा वीडियो
AajTak
रूसी सेना लगातार यूक्रेन के शहरों को निशाना बना रही है. वहीं, रूस-यूक्रेन जंग के बीच एक ताजा वीडियो सामने आया है जिसमें यूक्रेनी सैनिक रूसी सेना से मुकाबला करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो कीव के उत्तर पश्चिम शहर में सैनिक कई मिसाइलें दागते दिख रहे हैं. ये वीडियो का अंदेशा लगाया जा रहा है कि ये किसी नदी के पास का है. हालांकि ये वीडियो कब का है और क्या ये किसी प्रोपेगंडा के तौर पर जारी किया गया है, यह कहा नहीं जा सकता है. देखें ये वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











