
Russia War Strategy: यूक्रेन की जीत नहीं, रूस ने खुद पीछे खींचे कदम...कई शहरों से हटाई फौजें!
AajTak
रूस यूक्रेन के बीच जंग का आज 39 वां दिन है. बातचीत की कोशिश और नरमी के दावों के बीच जोरदार हमले हो रहे है. रूस यूक्रेन के कमोबेश सभी शहरों पर बमबारी कर रहा है. नए नए शहरों को निशाना बनाया जा रहा है. एनगोदर पर रूस ने भीषण हमला किया. यहां एक के बाद एक कई धमाके हुए, जिन सड़कों पर लोग गुजर रहे थे उनको निशाना बनाया गया. इसी बीच खबर आई कि यूक्रेन के कई शहरों से रूसी सेना वापस चली गई है, जेलेंस्की ने इस यूक्रेन की जवाबी हमलों की जीत बताई थी, लेकिन जानकारों ने इसे खारिज कर दिया है. खबरों के मुताबिक रूस ने खुद अपनी सेना को वापस लिया है. माना जा रहा है कि ये रूस की नई रणनीति है. देखें राजेश पवार की रिपोर्ट

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











