
Russia Vs Ukraine: दवा-खाना बांट रहे नेता की रूस ने कराई हत्या? यूक्रेन ने लगाया संगीन आरोप
AajTak
यूक्रेन ने रूस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. यूक्रेन का आरोप है कि रूस ने होस्टोमेल समुदाय के नेता यूरी प्रिलिपको की हत्या कर दी है. प्रिलिपको यूक्रेन में फंसे लोगों की मदद में जुटे थे और जरूरतमंदों को दवा और खाना बांट रहे थे. ये खबर यूक्रेन की तरफ से ही आयी है. विशेषज्ञ का कहना है कि ये खबरें कितनी सही हैं और कितनी गलत ये कहना अभी मुश्किल है. उधर यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा जंग के बारहवें दिन भी रूस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है. रूसी फौज का 64 किलोमीटर लंबा काफिल कीव से दूर खड़ा है. कीव का बाहरी इलाका इरविन इस वक्त भयंकर जंग का मैदान बना हुआ है. देखें ये वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











