
Russia Vs Ukraine: जब रूसी टैंक के सामने निहत्थे खड़ा हो गया यूक्रेनी शख्स! देखें VIDEO
AajTak
यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी फौज ने कब्जे का दावा किया है, वहीं खारखीव में रूसी सेना के घुसने की खबर है. रविवार को कीव पर रॉकेट और मिसाइल हमले होते रहे. कीव से 40 किलोमीटर दूर पेट्रोलियम बेस पर हमले के बाद से आग की लपटें उठ रही हैं. यूक्रेन ने भी जवाबी कार्रवाई का दावा किया है. यूक्रेन के आम नागरिकों ने अब अपने देश की रक्षा के लिए हथियार उठा लिए हैं. अगर रूसी आर्मी यहां घुस जाती है तो ये सभी उनका डट कर सामना करेंगे. आजतक लगातार ग्रांउड जीरो से पूरी अपडेट दे रहा है. लोगों ने बताया कि वे रूसी सेना का सामना करने तैयार हैं. देखें ये ग्रांउड रिपोर्ट.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











