
Russia-Ukraine Yudh: रूस-यूक्रेन युद्ध का 11वां दिन, देखें कितनी भीषण हुई तबाही
AajTak
रूस-यूक्रेन जंग में हालात बदतर होते जा रहे हैं. कीव के पास इरपिन शहर में बीती रात लगातार बमबारी होती रही. राष्ट्रपति पुतिन ने पश्चिमी देशों की तरफ से लगाए जा रहे प्रतिबंधों पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है. पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन को नो फ्लाई जोन घोषित करना युद्ध में शामिल होने के बराबर माना जाएगा. रूस की तरफ से लगातार बमबारी जारी है. यूक्रेनी शहर मारियोपोल के मेयर वादिम बॉयचेंको ने शनिवार रात दावा किया कि रूसी सेना ने उनके शहर में गोलाबारी तेज कर दी है, जिसमें हवाई जहाज का इस्तेमाल भी शामिल है. देखें ये एपिसोड.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











