
Russia-Ukraine Yudh: दो शहरों में सीजफायर के पीछे रूस की बड़ी मंशा, अब और भीषण होगा युद्ध?
AajTak
Russia-Ukraine War: युद्ध विराम भी जहां फेल हो गया है उस यूक्रेन में आज कीव, सूमी, चर्नीहीव समेत कई शहर में लड़ाई तेज हो गई है. सबसे बड़ा सवाल बन गया है कि क्या ये लड़ाई यूक्रेन से अब आगे यूरोप तक जा सकती है? इस दौरान रूस ने यूक्रेन में सीजफायर का ऐलान भी किया. हालांकि इस सीजफायर से पहले कहा गया है कि जब तक यहां फंसे हुए लोगों को निकाल नहीं लिया जाता, तब तक हमले नहीं किए जाएंगे. इस वीडियो में देखें कि आखिर दो शहरों में सीजफायर के पीछे रूस की बड़ी मंशा क्या है?

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











