
Russia-Ukraine War Videos: बायोकेमिकल अटैक के बाद क्यों बढ़ गया परमाणु जंग का खतरा? देखें दंगल
AajTak
आखिर वो कौन सी तारीख है जब रूस-यूक्रेन जंग पर लग सकता है विराम? वो क्या है जिसके बाद जेलेंस्की को करना पड़ सकता है सरेंडर? इन तमाम सवालों की परत-दर-परत जवाब तलाशने के लिए आजतक के खास शो दंगल में ग्लोबल पैनल है. उन विशेषज्ञों की टीम है जिनके साथ आजतक ने युद्ध के पार उसके माइंडगेम का विश्लेषण किया. बहस के इस 2 घंटे के शो में वॉरजोन से आजतक के संवाददाता भी जुड़े जिन्होंने मौजूदा हालात के बारे में बताया. सवाल ये है कि बायोकेमिकल अटैक के बाद क्यों बढ़ गया है परमाणु जंग का खतरा? देखें दंगल का ये एपिसोड.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











