
Russia-Ukraine War Updates: रूस से जंग का 13वां दिन, युद्ध में बने रहने का जेलेंस्की को कहां से मिल रहा दम?
AajTak
रूस और यूक्रेन युद्ध का आज 13वां दिन है. दो बार की बैठक बेनतीजा रहने के बाद सोमवार को दोनों देशों के बीच फिर से तीसरे दौर की बातचीत हुई, लेकिन नतीजा फिर सिफर रहा. हालांकि, इस बैठक में शहरों में फंसे नागरिकों के लिए मानवीय गलियारा बनाने पर कुछ सकारात्मक चर्चा जरूर हुई है. वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कीव में होने का दावा किया है. उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा है कि वे छिपे नहीं हैं और कीव में अपने घर में ही हैं. देखें और क्या बोले जेलेंस्की.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











