Russia Ukraine War Update: रूस-यूक्रेन युद्ध का 133 वां दिन, स्लोवियांस्क पर रूसी हमले तेज
AajTak
रूस-यूक्रेन युद्ध अपने 5वें महीने में है, लेकिन जंग थमने का नाम नहीं ले रही. मंगलवार को स्लोवियांस्क शहर में हुई रूसी गोलाबारी में 2 लोगों की मौत हो गई और 7 गंभीर रूप से घायल हो गए. लिसीचांस्क पर कब्जे के बाद रूसी सेना ने स्लोवियांस्क पर हमले तेज कर दिए हैं. स्लोवियांस्क शहर के मेयर ने कहा है कि रूसी सेना मार्केट को टारगेट कक हमला कर रही है. इधर, UNITED NATION HUMAN RIGHTS COUNCIL (UNHRC) की चीफ मिशेल बाचेलेट ने यूक्रेन पर रूसी हमले की निंदा की. उन्होंने कहा रूस के हमले से यूक्रेन के आम नागरिकों को असहनीय पीड़ा झेलनी पड़ रही है. बाचेलेट ने जल्द जंग खत्म करने की मांग की. देखिए Russia Ukraine War Update.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











