
Russia-Ukraine War Update: यूक्रेन के लाखों शरणार्थी अगल-बगल के देशों में, यूरोप पर छाया नया संकट
AajTak
रूस में विजय दिवस परेड की तैयारी चल रही है तो यूक्रेन में उसकी सेना के ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक रूस के हमले के बाद से अब तक 55 लाख से ज्यादा लोग यूक्रेन छोड़ चुके हैं. द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप में यह सबसे बड़ा शरणार्थी संकट है, लेकिन जानकारों की माने तो युद्ध जीतने के लिए ये पुतिन की रणनीति भी हो सकती है कि वो जानबूझकर पश्चिमी देशों के लिए शराणार्थी संकट पैदा करना चाहते हैं ताकि वो देश थक हार कर पुतिन की शर्तों को मान लें. युद्ध जब होता है तो जान माल का नुकसान युद्ध लड़ने वाले सभी देशों को होता है, लेकिन वो क्या पैमाना होता है जो ये तय करता है कि युद्ध जीता किसने है. देखें ये वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












