
Russia-Ukraine War: Elon Musk ऐसे कर रहे यूक्रेन की मदद, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
AajTak
SpaceX के CEO ने यूक्रेन की मदद के लिए Starlink टर्निमल्स भेजे हैं, जिससे यूक्रेन में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस मिलेगी. Elon Musk के इस कदम की ऑनलाइन खुब वाहवाही हो रही है. दरअसल, यूक्रेन के उप-प्रधानमंत्री Mykhailo Fedorov ने Twitter पर Elon Musk से मदद मांगी थी, जिसे बाद Musk ने अपने टर्मिनल यूक्रेन भेजे हैं. Mykhailo Fedorov ने अपने ट्विटर हैंडल पर एडिशनल टर्मिनल्स के बैच की फोटो शेयर की है, जिनका इस्तेमाल SpaceX की Starlink सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के लिए किया जाएगा. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











