
Russia-Ukraine War Day 9: यूक्रेन के मारियूपोल पर जबरदस्त गरजे रूसी टैंक, बरसाई तबाही
AajTak
रूस और यूक्रेन में छिड़ी जंग का शुक्रवार को नौवां दिन है और ये तनाव अपने आप में बढ़ता ही जा रहा है. यूक्रेन के अहम शहर मारियूपोल पर ताजा हमले में रूसी टैंक जबरदस्त गरजे. यूक्रेनी फौज पर रूसी सेना भारी पड़ती नजर आई और शहर पर जमकर तबाही बरसाई. रूसी टैंकों के काफिले के जरिये जबरदस्त बमबारी की गई. यहां यूक्रेन की फौज को रूसी सेना उलझाए हुए है. हालांकि यूक्रेन की सेना ने भी रूस के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करारा जवाब दिया. बता दें कि इस बीच आजतक के संवाददाता मैदान-ए-जंग में हमले के बीच मौजूद हैं और दर्शकों को लगातार हर अहम अपडेट दे रहे हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











