
Russia-Ukraine War Day-38: आने वाले दिनों में और घमासान होगा युद्ध, देखें कीव से ग्राउंड रिपोर्ट
AajTak
कीव, इरपिन, मारियूपोल और रूसी सीमा में बेलगोरोड पर हमले हुए हैं. 38वें दिन कुछ अलग और कुछ बड़ा भी हुआ है. यूक्रेन की पूर्वी सीमा से सटे रूस के शहर बेलगोराद पर हवाई हमला हुआ है. एक हेलीकॉप्टर से यहां तेल डिपो पर रॉकेट दागे गए हैं. रूस का आरोप है कि ये कार्रवाई यूक्रेन की है लेकिन यूक्रेन इससे इनकार कर रहा है. पहली बार ऐसा हुआ है जब यूक्रेनी सेना ने सीमा पार कर रूस पर हमला बोला है. रूस वीडियो जारी कर यूक्रेन को बता रहा है कि ये अच्छा नहीं हुआ. वीडियो में हेलिकाप्टर और धधकता तेल डिपो दिख रहा है. यूक्रेन ने हमले से इनकार किया है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर बेलगोरोड हमले का सच क्या है. कहीं ये रूस की ही कारस्तानी तो नहीं ताकि बदला के नाम पर यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमला कर सके?

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












