
Russia-Ukraine War Crisis: रूस के हमले के बाद क्या हैं यूक्रेन के हालात? देखें आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
AajTak
रूस के हमले के बाद यूक्रेन में भय का माहौल है. लोग देश छोड़ कर भागने को तैयार हैं. इस वजह से सड़कों पर वाहनों की लंबी लाइन लगी है. हर जगह ट्रैफिक जैम है. मार्केट बंद हो रहे हैं. लोगों के पास खाने पिने का सामान खत्म हो रहा है. इसीलिए लोग सुपर मार्केट पहुंच रहे हैं. बैंक के बाहर पैसा निकालने के लिए भी लंबी लाइन्स लगी हैं. लोग परेशान हैं और भागमभाग की स्थिति उत्पन्न हो गई है. आजतक संवाददाता गौरव सावंत यूक्रेन में हैं और वहां हालातों का जायजा लेते हुए उन्होंने स्थानीय नागरिकों से बात की. नागरिकों ने अपने डर और चिंता दोनों जाहिर की. देखें क्या बताया यूक्रेन के नागरिकों ने.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











