
Russia Ukraine War: 31 दिन में तबाह हो गया खारकीव, खाने का संकट, डाइपर-कंबल को भी तरसे लोग
AajTak
Russia Ukraine War: यूक्रेन के कई शहर रूसी हमलों में तबाह हो गए हैं. अब हालात ये हैं कि खारकीव में लोग खाने के लिए भी मोहताज हो गए हैं. चंद पनीर के लिए बुजुर्ग भी घंटों लाइन में लग रहे हैं. इतना ही नहीं यहां अब रोजमर्रा की जरूरतें भी पूरी नहीं हो रही हैं.
Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन की जंग पिछले 31 दिन से जारी है. इस दौरान रूस की ओर से यूक्रेन पर भारी हमले किए गए. लिहाजा यूक्रेन के कई शहर इसमें तबाह हो गए. अब यूक्रेन के अधिकारियों की ओर से ये दावा किया जा रहा है कि हाल ही में रूसी सेना ने मारियुपोल थिएटर पर एयर स्ट्राइक की थी. इस हमले में करीब 300 लोग मारे गए. इस थियेटर को लेकर आश्रय स्थल के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे. इतना ही नहीं अब यहां खाने का संकट भी गहराने लगा है.
एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने सबसे ज्यादा टारगेट कीव और खारकीव को किया है. मसलन यहां खारकीव में हालात बेहद दयनीय हो गए हैं. अब यहां खाने का संकट पैदा हो गया है. लोग खाने के लिए लाइन में लगे हुए हैं. खारकीव में लगातार गोलाबारी के चलते सैकड़ों लोगों ने मेट्रो में शरण ली हुई है. घायल सैनिकों और आमजनों से अस्पताल भरे पड़े है.
खारकीव में हन्ना स्पित्स्याना नाम की लड़की यूक्रेनी रेड क्रॉस की सहायता से लोगों को खाना वितरित कर रही है. हन्ना ने कहा कि लोगों के पास खाना नहीं हैं. यहां आने वाले अधिकतर लोग बुजुर्ग हैं. इसमें कई लोग तो ऐसे भी हैं जो ठीक से चल भी नहीं सकते. इन सभी लोगों को डायपर, स्वैडल कंबल और भोजन की जरूरत है.
हन्ना स्पित्स्याना ने कहा कि यहां खाने के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं. यहां आने वालों के घंटों इंतजार करने के बाद पनीर का सिर्फ छोटा सा टुकड़ा ही मिल पा रहा है. लोग डरे हुए हैं जल्दी से खाने का सामान लेकर अपने शेल्टर में छिप जाना चाहते हैं.
एजेंसी के अनुसार अमेरिका ने कहा कि रूसी सेना ने फिलहाल राजधानी कीव पर कब्जा करने के उद्देश्य से अपने जमीनी आक्रमण को रोक दिया है, और नियंत्रण के लिए लड़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रही है. उधर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के एक संप्रभु देश के रूप में अस्तित्व से इनकार कर दिया. वहीं रूसी जनरल स्टाफ के डिप्टी चीफ कर्नल-जनरल सर्गेई रुडस्कोई ने कहा कि ऑपरेशन के पहले चरण का मुख्य उद्देश्य यूक्रेन की लड़ने की क्षमता को कम करना था, जो कि लगभग पूरा हो गया है.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.








