
Russia-Ukraine War 25 Updates: मारियूपोल में हर तरफ तबाही, खारकीव में गैस लाइन में लगी आग
AajTak
मारियूपोल में भीषण जंग चल रही है. रूसी फौजी गोले दागते दिखाई दिए. मारियूपोल में हर तरफ तबाही के निशान दिख रहे हैं, शहर में सन्नाटा पसरा है. एक महीने से मारियूपोल पर हमले हो रहे हैं, इसीलिए यहां सबसे ज्यादा तबाही मची है. खारकीव की दहलाने वाली तस्वीर सामने आयी है. यहां बमबारी हो रही है. खारकीव में धमाकों के बीच गैस लाइन में आग लग गई, ऊंची लपटें उठने लगीं. खारकीव की एक इमारत में भी आग लग गई. कादायरोव में भी भीषण लड़ाई चल रही है. फौजी गोलियां बरसाते दिखे. ट्रोस्टिएनेट में भी हमलों से भीषण तबाही हुई है, पूरा शहर मलबे में तब्दील हो गया. ट्रोस्टिएनेट में जगह जगह बम दिखे, रेलवे स्टेशन पर भी तबाही के निशान दिखे. देखें रूस-यूक्रेन युद्ध के अपडेट्स.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












