
Russia-Ukraine War 2022: पोलैंड के रास्ते निकल सकते हैं भारतीय छात्र, देखें क्या बोला विदेश मंत्रालय
AajTak
Russia-Ukraine War 2022: यूक्रेन संकट पर आज गुरुवार को विदेश मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेंस की. जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वहां से सुरक्षित लेकर आना. भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है. जिसमें पोलैंड और हंगरी के रास्ते भारतीय निकाले जाएंगे. वहीं MEA ने कहा कि पीएम मोदी कुछ देर में रूस के राष्ट्रपति पुतिन से भी इस बारे में बात करेंगे. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भारतीयों को सुरक्षित लाने पर काफी जोर दिया है. जिसको लेकर हम प्रयासरत हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











