
Russia-Ukraine War 145 Days: अब यूक्रेन के औद्योगिक केंद्रों पर हमले कर रहा रूस, देखें युद्ध के अपडेट
AajTak
24 फरवरी से रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुई जंग 5 महीने से जारी है, लेकिन इसका अभी अंत या इस पर कोई समाधान होता नजर नहीं आ रहा है. इसी बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने खुफिया और सुरक्षा एजेंसी के प्रमुख और अभियोजक जनरल को निकाल दिया है. रूस लगातार यूक्रेन पर मिसाइल हमले कर रहा है. इससे अब तक यूक्रेन में 353 बच्चों की मौत हो चुकी है. वहीं 662 बच्चे घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों का कहना है कि सबसे अधिक बच्चों की मौत डोनेट्स्क क्षेत्र में हुई है. खार्किव में 191, कीव में 116 और खेरसॉन में 52 बच्चों की मौत हुई. वहीं, यूक्रेन भी रूस की कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है. पिछले 24 घंटे में यूक्रेन ने रूस के 160 से अधिक सैनिकों को मार गिराया. 17 जुलाई तक यूक्रेन ने रूस के करीब 38,300 सैनिकों को ढेर किया है. देखिए रूस-यूक्रेन वॉर अपडेट.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











