
Russia-Ukraine War: 10 वें दिन रूस के यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले, युद्ध के लिए विदेशों से लौटे यूक्रेनी नागरिक
AajTak
Russia-Ukraine War: यूक्रेन में युद्ध तेज है. रूस लगातार यूक्रेन के कई शहरों पर वार कर रहा है जिसके बाद अब इस जंग के लिए जो यूक्रेनी नागरिक हमला होने के बाद देश छोड़कर चले गए थे वो अब वापिस लौट रहे हैं. दरअसल यूक्रेन के पास ज्यादा सेना नहीं है जिससे वो रूस का सामना कर सके. इसी वजह से यूक्रेनी नागरिक अब युद्ध के मैदान में उतरे हैं. यूक्रेन और रूस में जंग का अब क्या अंजाम होगा ये कहना तो मुश्किल है लेकिन जंग जारी है. इस वीडियो में देखें कि आखिर कितने यूक्रेनी नागरिक अब रूस के खिलाफ जंग के मैदान में उतरने को तैयार हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











