
Russia-Ukraine War: हाथ बंधीं सड़ती लाशें! रूसी टॉर्चर रूम का ये नजारा देख दहल जाएगा दिल
AajTak
रूस के यूक्रेन पर एक्शन से इतना तो साफ हो गया है कि जैसे जैसे जंग में उनकी जीत में देर होती जा रही है, वैसे वैसे उनका गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ता चला जा रहा है. पुतिन जीत में देर होने से इस कदर गुस्सा हो गए हैं कि अब वो इतिहास की सबसे खूंखार जंग लड़ने पर आमादा है, रसिच यूनिट के अलावा वो यूक्रेन में पहले ही अपने सैनिकों को खूंखार मोड में आने का हुक्म सुना चुके हैं और इसकी गवाही पहले भी वो टॉर्चर रूम दे चुका है जो कीव से महज़ 35 मील की दूरी पर यूक्रेनियन सेना को तब नज़र आया जब वो यहां पहुंचे. हर तरफ खून से सनी और आग से जली लाशें. तड़पा-तड़पा कर मौत के घाट उतारे गए लोगों के शव इस बात की गवाही दे रहे थे कि पुतिन अब इस जंग में क्रूरता की नई इबारत लिख देना चाहते हैं.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने आजतक के साथ खास बातचीत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने अच्छे रिश्तों के बारे में बताया और कहा कि मोदी से बात करने के लिए उन्हें सोशल मीडिया की आवश्यकता नहीं होती, वे सीधे फोन पर बात कर लेते हैं. डोनाल्ड ट्रंप पर हल्के तंज भी उन्होंने दिए. साथ ही, महात्मा गांधी को अपने जीवन का आदर्श भी बताया जो उनके दृष्टिकोण और जीवनशैली का प्रतीक है.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.










