
Russia-Ukraine War: शहर-शहर कहर से पूरा यूक्रेन परेशान, रूस के हमलों से दुनिया हैरान
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग अब और तेज होती जा रही है. हर बीतते दिन के साथ वहां पर स्थिति बद से बदतर की ओर जाती दिख रही है. बातचीत जारी है लेकिन जमीन पर ज्यादा फर्क नहीं दिख रहा. कई इलाकों में रूस की भारी बमबारी की वजह से बड़ा नुकसान हो चुका है. रूस-यूक्रेन जंग को करीब ढाई महीने होने को हैं लेकिन बेबसी और बर्बादी ना थमी है, ना थमने की कोई उम्मीद दिख रही है. हजारों निर्दोष नागरिक अपनी जान गंवा बैठे हैं, हजारों इमारतें खंडहर में तब्दील हो चुकी हैं. देखें ये वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












