
Russia Ukraine War: लाखों लोग विस्थापित, हजारों की हुई मौत, देखें युद्ध की खौफनाक तस्वीरें
AajTak
एक के बाद एक बर्बाद होते शहर और तबाह होते लोग. रूस और यूक्रेन की जंग में अब बेहद खौफनाक तस्वीरें आने लगी है. एक अनुमान के मुताबिक अब तक की लड़ाई में यूक्रेन को 100 बिलियन डॉलर का नुकसान हो चुका है. यूक्रेन की सरकार के मुताबिक सड़कों, पुलों, अस्पतालों और दूसरी इमारतों को हर शहर में नुकसान पहुंचा है. मारियूपोल में रूसी सेना जबरदस्त तबाही मचा रही है. मारियूपोल में हो रहे हमलों में लोगों की मौत भी डराने वाली है. यहां लोगों को सामूहिक कब्रें बनाकर दफनाया जा रहा है. जाइटोमीर के हवाई हमले में 3 नागरिकों की जान चली गई. 15 दिनों की इस जंग में अब तक 4 दौर की बातचीत हो चुकी है. देखें ये रिपोर्ट.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











