
Russia-Ukraine War: रिलीफ सेंटर बना रोमानिया का ये स्टेशन, यूक्रेन शरणार्थियों की ऐसे कर रहा मदद
AajTak
रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग में कई सारे यूक्रेनी नागरिकों को देश छोड़ कर जाना पड़ा. लोग यूक्रेन से पलायन कर बॉर्डर से लगे देशों में जा रहे हैं. कई लोग यूक्रेन छोड़ कर रोमानिया भी पहुंच रहे हैं. ऐसे में रोमानिया के सुचावा में एक स्टेशन को रिलीफ सेंटर में तब्दील कर दिया गया है. कुछ NGOsऔर चर्च की मदद से इस स्टेशन पर यूक्रेन से आने वाले शरणार्थियों की मदद की जा रही है. जो भी लोग यूक्रेन छोड़ इस स्टेशन पर पहुंच रहे हैं, उन्हें चाय और खाने-पीने का अन्य सामान दिया जा रहा है. देखें आजतक संवाददाता लवीना टंडन की ये खास रिपोर्ट.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











