
Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन में साढ़े तीन घंटे की बात में भी सुलह नहीं, अब क्या करेंगे पुतिन?
AajTak
Russia-Ukraine War: यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध जारी है. लेकिन सोमवार को दोनों देशों ने बातचीत के लिए कदम बढ़ाया. हालांकि इससे कोई समाधान निकलता हुआ सामने नहीं आया. 3:30 घंटे की बातचीत के बाद दोनों देशों के प्रतिनिधि अपने-अपने देश लौट गए. वहीं रूसी हमलों का खतरा अभी भी जारी है.
Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर रूसी हमलों के बीच दोनों देश अब बातचीत की टेबल पर आ गए हैं. सोमवार को बेलारूस में रूस और यूक्रेन ने बात की, ताकि युद्ध का मसला हल हो सके. ये चर्चा करीब 3:30 घंटे तक चली. जानकारी के मुताबिक अभी हालात पटरी पर लौटते नहीं दिख रहे हैं. आने वाले समय में हमले रुकेंगे या बढ़ेंगे, इस बारे में कुछ भी कह पाना बेहद मुश्किल है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











