
Russia Ukraine war: रूस-यूक्रेन में तो जंग शुरू हो गई, दुनिया के इन देशों पर भी युद्ध का खतरा
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुई जंग ने दुनिया को फिर संकट में डाल दिया है. रूस और यूक्रेन के बीच 8 साल से तनाव बढ़ता जा रहा था. लेकिन दुनिया में रूस और यूक्रेन ही नहीं हैं, बल्कि और भी देश हैं जिन पर युद्ध का खतरा मंडरा रहा है.
इस समय दुनिया में काफी उथल-पुथल मची हुई है. दो साल से कोरोना से जूझ रही दुनिया उबर ही रही थी कि रूस ने यूक्रेन के खिलाफ जंग शुरू कर दी. रूस और यूक्रेन के बीच कई महीनों से तनाव चल रहा था और आखिर में बात जंग तक आ गई. लेकिन दुनिया में सिर्फ रूस और यूक्रेन ही अकेले नहीं हैं, बल्कि और भी कई देश हैं जो युद्ध की कगार पर खड़े हैं. यहां तक कि भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से तनाव की स्थिति है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











