
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन में चौथे दौर की वार्ता रुकी, कल फिर होगी बात
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच सोमवार को चौथे दौर की वार्ता शुरू हुई. कल फिर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोनों देशों की बातचीत होगी. यूक्रेन अपने देश में शांति, तत्काल युद्धविराम और सभी रूसी सैनिकों की यूक्रेन से वापसी की मांग को लेकर बातचीत कर रहा है.
यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख मिखाइल पोडोलीक ने बताया कि रूस और यूक्रेन के बीच सोमवार को शुरू हुई चौथे दौर की वार्ता में विराम लिया गया है. कल फिर दोनों देशों का प्रतिनिधिमंडल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए साथ बैठेगा. मालूम हो कि दोनों देशों की पहली वार्ता यूक्रेन और बेलारूस की सीमा पर हुई थी. दूसरी वार्ता भी बेलारूस में की गयी थी. दोनों देशों के बीच बातचीत तुर्की के एंटाल्या शहर में भी हो चुकी है. रूस के विदेश मंत्री सेरजी लवरोव और यूक्रेन के विदेश मंत्री डिमित्री कुलेबा के बीच मुलाकात हुई. दोनों विदेश मंत्रियों की बातचीत बेनतीजा रही थी.
पोडोलीक ने कहा था- हालात मुश्किल
मिखाइलो पोडोलीक ने चौथे दौर के पहले दिन की वार्ता की एक तस्वीर ट्वीट की थी. उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा कि बातचीत चल रही है. लेकिन हालात मुश्किल हैं. सैनिकों की तत्काल वापसी और सुरक्षा गारंटी पर चर्चा करेंगे.
हर कोई खबर का इंतजार कर रहा: जेलेंस्की
वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने भी सोमवार दोपहर को बताया था कि वार्ता का नया दौर शुरू हो गया है. उन्होंने कहा, ‘हर कोई खबर का इंतजार कर रहा है. निश्चित रूप से हम शाम को जानकारी देंगे.’
वार्ता से पहले यूक्रेन ने कही थी ये बात

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने आजतक के साथ खास बातचीत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने अच्छे रिश्तों के बारे में बताया और कहा कि मोदी से बात करने के लिए उन्हें सोशल मीडिया की आवश्यकता नहीं होती, वे सीधे फोन पर बात कर लेते हैं. डोनाल्ड ट्रंप पर हल्के तंज भी उन्होंने दिए. साथ ही, महात्मा गांधी को अपने जीवन का आदर्श भी बताया जो उनके दृष्टिकोण और जीवनशैली का प्रतीक है.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.










