
Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन जंग लंबे वक्त तक खत्म होने की नहीं कोई गुंजाइश! जानिए क्यों
AajTak
फिलहाल तो युद्ध वैसे ही जारी है जैसे 64 दिनों से चल रहा है. इस दौरान फर्क इतना आया है कि रूस ने पोलैंड और बुल्गारिया को गैस सप्लाई रोक दी है, और जर्मनी समेत कई देशों को गैस सप्लाई रोकने वाला है. इस बीच अब इस बात का भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये युद्ध जल्द खत्म नहीं होगा. दरअसल पोलैंड में हाल ही NATO देशो की मीटिंग हुई थी जिसके बाद ये तय हुआ कि हर महीने ये मीटिंग होगी और यूक्रेन को और कितने हथियार देने है उसपर भी फैसला होगा. और जब तक यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई जारी रहेगी तब तक ये युद्ध भी जारी रहेगा. ये युद्ध आने वाले कुछ महीनों तक चलेगा, इस वीडियो में देखें क्या हैं युद्ध के हालात?

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











