
Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन जंग में चेचेन फोर्स की एंट्री, गोले बरसाते दिखे खूंखार लड़ाके!
AajTak
यूक्रेन पर रूसी हमले का आज 28 वां दिन है. इस जंग की आज एक नई तस्वीर सामने आई है. कीव के पास चेचेन लड़ाके अंधाधुंध गोले बरसाते नजर आ रहे हैं. ये वीडियो चेचेन लड़ाकों के शेख मंसूर दस्ते का है. चेचेन लड़ाके दुनिया के सबसे खूंखार लड़ाकों में शुमार होते हैं. स्वभाव से वो बेहद बर्बर माने जाते हैं. यूक्रेन के खिलाफ जंग में चेचेन लड़ाकों को खासा नुकसान झेलना पड़ा है, लेकिन अभी भी यूक्रेन में खासी तादाद में चेचेन लड़ाके मौजूद हैं. इस वीडियो में ना रूसी सैनिक नजर आ रहे हैं और ना यूक्रेनी फौज के जवान. इस वीडियो में फौजी पोशाक में ताबड़तोड़ हमला करते जो लोग नजर आ रहे हैं वो चेचेन लड़ाके हैं. कहा जाता है कि शेख मंसूर दस्ते के चेचेन लड़ाके रूस के खिलाफ जंग में यूक्रेन का साथ दे रहे हैं. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











