
Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन जंग के बीच क्या है क्रीमिया में भारतीय छात्रों का हाल, जानिए
AajTak
Russia-Ukraine War: 86वें दिन भी यूक्रेन के शहरों पर रूसी कहर जारी है. यूक्रेन के कई शहरों में खतरे के सायरन बज रहे हैं. जैसे-जैसे 9 मई नजदीक आ रहा है रूसी बमबारी तेज हो रही है. रूस यूक्रेन के कई शहरों में रिहाएशी इलाकों को निशाना बना रहा है. खारकीव में एक बच्चों के पार्क में जोरदारा धमाका हुआ. वहीं दोनेत्सर में रूसी फौज ने ताबड़तोड़ मिसाइले दागी है जबकि डीनिप्रो में रूसी मिसाइलों के टारगेट पर रही रेलवे की संपत्ति कीव में यूक्रेनी सेना ने रूसी फाइटर को उड़ा दिया. जहां कई भारतीय बच्चें जो यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे थे, उन्हे रेस्क्यू कर भारत वापस लाया गया वहीं क्राइमिया में छात्रों ने वहीं रहने के फैसले को सही ठहराया है. देखें गीता मोहन की रिपोर्ट

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











