
Russia Ukraine War: 'रूस-यूक्रेन जंग के पीछे वजह वैश्विक अर्थव्यवस्था', देखें डिफेंस एक्सपर्ट की राय
AajTak
यूक्रेन-रूस जंग को 24 दिन हो गए हैं लेकिन शांति का रास्ता अबतक नहीं निकला. यूक्रेन पर रूस बमबारी कर रहा है. कभी हाईपरसोनिक मिसाइल दाग रहा है तो कभी वैक्यूम बम से हमला कर रहा है. ब्रिटेन का दावा है कि पलक झपकते ही इंसानी बस्तियों को खाक में मिलानेवाले वैक्यूम बम का रूस इस्तेमाल कर रहा है. ब्रिटेन के इस दावे के बाद फिर नई बहस छिड़ गई है कि आखिर रूस और यूक्रेन के बीच ये जंग कहीं विश्व युद्ध के दरवाजे तो नहीं खोल रहा है. इस बीच जेलेंस्की ने रूस के साथ शांतिपूर्ण बातचीत की बात फिर दोहराई है लेकिन कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं. एक्स्पर्ट्स का कहना है कि रूस-यूक्रेन जंग के पीछे वजह वैश्विक अर्थव्यवस्था है. देखें

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











