
Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन जंग का 32वां दिन, रूसी हमले से लवीव में उठता दिखा धुएं का गुबार
AajTak
यूक्रेन के खिलाफ रूस की जंग 32वें दिन में पहुंच चुकी है. तमाम कोशिशों, दबाव, मान-मनौव्वल और चेतावनियों के बावजूद रूस मानने को तैयार नहीं है. बीती रात खारकीव से लेकर लवीव तक रूसी मिसाइलें और रॉकेट बरसे हैं. क्रीमिया के समंदर से भी रूस ने मिसाइलें दागी हैं. रूसी हमलों से यूक्रेन के शहर खाक हो चुके हैं. वहीं, इस बीच जेलेन्स्की कह रहे हैं कि मारियूपोल को बचा पाना नामुमकिन है, क्योंकि उनके पास हथियार नहीं हैं. जेलेंस्की NATO देशों को खरी खोटी सुना रहे हैं कि हथियारों का इंतजार करते करते वो थक गए हैं. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












