
Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 20 वां दिन, लड़ाई के बीच आज फिर होगी बात
AajTak
रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 20 वां दिन है. एक तरफ रूस और यूक्रेन की बीच जंग जारी है तो दूसरी तरफ कुछ हद तक बातचीत की उम्मीद भी जागती नजर आ रही है. आज दूसरे दिन दोनों देशों के प्रतिनिधि वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करेंगे. इससे पहले सोमवार को भी दोनों देशों के अधिकारियों के बीच चौथे दौर की बातचीत हुई. बातचीत के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के प्रतिनिधि मिखाइल पोडोलीक ने कहा कि बातचीत को तकनीकी विराम दिया गया है. मंगलवार को एक बार फिर बातचीत शुरू होगी. पोडोलीक ने कहा कि मंगलवार को शांति, युद्धविराम, सैनिकों की तत्काल वापसी और सुरक्षा गारंटी पर चर्चा की जाएगी.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











