
Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन की भीषण जंग जारी, हर तरफ तबाही का मंजर
AajTak
यूक्रेन में जंग के 16वें दिन भी रूसी हमले थम नहीं रहे हैं. कीव में कब्जे को लेकर जंग जारी है. रूसी सेना के आगे यूक्रेनी फौज बड़ी रूकावट बन रही है, तो रूसी सेना ताबड़तोड़ गोले दाग रही है. कीव के ब्रोवरी में स्कूल के पास एक गोला गिरा. यूक्रेन का आरोप है कि मारियूपोल में हर आधे घंटे में मिसाइल अटैक हो रहे हैं. अस्पताल के बाद रिहायशी इलाके में भी हमले हो रहे हैं. चर्नीहीव में रूसी हमले में यूरी गैगरिन स्टेडियम तबाह हो गया. रूस की सेना ने राजधानी की घेराबंदी की कोशिशें कई दिन पहले ही शुरू की थीं. इस वीडियो में देखें आखिर रूस ने क्या हासिल किया है बीते 16 दिनों में.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











