
Russia Ukraine War: 'रूस ने हमले में 16 बच्चे मार दिए', EU में ये कहकर जेलेंस्की का ट्रांसलेटर फफक पड़ा
AajTak
Russia Ukraine War: यूक्रेन के हालातों को देखकर सभी का दिल दुख रहा है. वहां शहर तबाह हो रहे हैं. जानें जा रही हैं. मंगलवार को जेलेंस्की ने यूरोपियन संसद को संबोधित किया तो उनका भाषण ट्रांसलेट करने वाला भी फफक पड़ा.
Russia Ukraine War: यूक्रेन और रूस में जंग जारी है. इस बीच मंगलवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelensky) ने यूरोपियन संसद (European Parliament) को संबोधित किया. इस दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जिसने सभी का ध्यान अपनी ओऱ खींच लिया. भाषण को अंग्रेजी में ट्रांसलेट कर रहा था दरअसल हुआ यूं कि जब जेलेंस्की संबोधित कर रहे थे तो एक अनुवादक (ट्रांसलेटर) यूक्रेन की भाषा को अंग्रेजी में ट्रांसलेट कर रहा था. जेलेंस्की की इस पीड़ा के माहौल में दिल को छू लेने वाली बातों का अनुवाद करते-करते अनुवादक भावुक हो गया. A translator got emotional during Ukrainian President Volodymyr Zelenskiy’s speech to the European Parliament as he spoke via video link from Kyiv during an emergency session in Brussels https://t.co/AsGKAikBJm pic.twitter.com/PXmH5s3RNc

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











