
Russia-Ukraine War: रूस ने हड़पे यूक्रेन के 4 राज्य, पुतिन ने दे डाली परमाणु युद्ध की धमकी
AajTak
Russia-Ukraine War: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के चार राज्यों को हड़प लिया. पुतिन ने यूक्रेन के 4 राज्यों के रूस में विलय पर दस्तखत किया. इसके लिए उन्होंने जनमत संग्रह का हवाला दिया और अपने विरोधियों को ये संदेश भेंज दिया कि अगर किसी ने कोई दखलंदाजी की तो वो परमाणु युद्ध तक छेड़ सकते हैं. देखें ये वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











