
Russia-Ukraine War: रूस ने मारियुपोल पर गिराए फास्फोरस बम, अजोव रेजीमेंट ने किया दावा
AajTak
मारियूपोल में रात के वक्त एयरस्ट्राइक की गई. 50 से ज्यादा एयर स्ट्राइक के दौरान फास्फोरस बम भी गिराए गए हैं. ये बड़ा दावा अजोव रेजिमेंट की ओर से किया गया है. मारियुपोल से लेकर खारसेन तक रूस ताबड़तोड़ हमले बोल रहा है. इन सबके बीच यूएन महासचिव गुटारेज आज कीव में हैं. जेलेंस्की से मुलाकात कर वो उन्हें समझाने की कोशिश करेंगे, साथ ही रूस से जो संदेश लेकर आये हैं उसे देंगे. लेकिन युद्ध की विभीषिका में जल रहे यूक्रेन के पास विकल्प क्या हैं. क्या वो हथियार डाल दे या आत्मरक्षा के लिए पलटवार जारी रखे. देखें रिपोर्ट

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











