
Russia-Ukraine War: रूस ने खारकीव में दागी मिसाइल, तबाह हुई स्कूल की इमारत, देखें
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज सातवां दिन है. चारों तरफ से तबाही की तस्वीरें सामने आ रही है. यूक्रेन के खारकीव के लिए 24 घंटे काफी अहम हैं. वहीं कीव के लिए भी 24 से 48 घंटे भारी है. यानी जिस रफ्तार से रूस के हमले जारी है उससे दोनों शहरों में भारी खूनखराबा हो सकता है. बुधवार को रूस ने खारकीव में एक मिसाइल दागी. ये मिसाइल एक स्कूल पर गिरी है. देखें हमले के बाद उस स्कूल का हाल.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











