
Russia-Ukraine War: रूस को अलग-थलग नहीं कर सकतीं विदेशी शक्तियां, बोले पुतिन
AajTak
रूस के सुदूर पूर्व में राष्ट्रपति पुतिन ने अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र का दौरा किया, इस दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन में रूस अपने सैन्य अभ्यास में महान लक्ष्य को हासिल करेगा. उनके देश को अलग-थलग नहीं किया जा सकता. साथ ही कहा कि विदेशी शक्तियां रूस को अलग-थलग करने में सफल नहीं होंगी. रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि यूक्रेनी सैनिकों की मारियुपोल के स्टील प्लांट से भागने की कोशिश को नाकाम किया गया है, बताया गया है कि इस हमले में 50 सैनिकों मौत हुई है, 42 सैनिकों ने रूस के सामने आत्मसमर्पण किया है. रूसी रक्षा मंत्रालय ने काला सागर में हमले का वीडियो भी किया जारी किया है. देखें

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











