
Russia-Ukraine War: रूस के प्रहार से खंड-खंड हुआ यूक्रेन, देखें महीनेभर का विनाश
AajTak
रूस-यूक्रेन जंग को शुरु हुए एक महीना हो गया. धमाकों, धमकियों और ध्वंस का एक महीना लेकिन सुलह की अब भी कोई सूरत नज़र नहीं आती. ये जंग कहां तक जाएगी? इसका जवाब किसी के पास नहीं. इस जंग का अंजाम क्या होगा? इसका सटीक आंकलन भी किसी के पास नहीं. बमों का इस्तेमाल इस तरह से हो रहा है कि परमाणु युद्ध का डर भी दुनिया के सामने है और विश्व शक्तियों का अहंकार इस कदर कि विश्व युद्ध का संकट भी गहरा रहा है. देखें दस्तक

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











