
Russia-Ukraine War: 'रूस के खिलाफ युद्ध जीत सकती है यूक्रेन की सेना', NATO चीफ का बड़ा दावा
AajTak
नाटो चीफ स्टोलटेनबर्ग ने कहा है कि नाटो में शामिल होने के इच्छुक फिनलैंड और स्वीडन के आवेदन से लेकर नाटो में शामिल होने तक उनके सुरक्षा की गारंटी प्रदान करने पर हम विचार करेंगे. उन्होंने कहा कि हम इस प्रक्रिया को तेज करने की कोशिश करेंगे.
उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के चीफ जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने दावा किया है कि रूस से यूक्रेन जंग जीत सकता है. स्टोलटेनबर्ग ने बर्लिन में एक बैठक के दौरान नाटो देशों से यूक्रेन को सैन्य सहायता भेजने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि यूक्रेन इस युद्ध को जीत सकता है. यूक्रेनियन बहादुरी से अपने देश की रक्षा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमें यूक्रेन को अपना समर्थन देना जारी रखना चाहिए. स्टोलटेनबर्ग ने बर्लिन में नाटो देशों के विदेश मंत्रियों की एक बैठक में ये बातें कही.
उन्होंने कहा कि जिस योजना के मुताबिक, रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था, उस तरह से युद्ध जारी नहीं है. स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि रूस यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा करने में विफल रहा. रूसी सैनिक खार्किव से पीछे हट रहे हैं और डोनबास में उनका आक्रमण रूक गया है.
नाटो देश यूक्रेन को सैन्य सहायता देने के लिए तैयार हैं: बेरबॉक
इस बैठक में जर्मनी के विदेश मंत्री एनालेना बेरबॉक ने कहा कि नाटो देश यूक्रेन को सैन्य सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं ताकि रूसी सैनिकों को पीछे हटाने में यूक्रेन को मदद मिल सके. बैरबॉक ने कहा कि हम सहमत हैं कि जब तक यूक्रेन को आत्मरक्षा के लिए जब तक हमारे समर्थन की आवश्यकता है, तब तक हमें अपने प्रयासों में विशेष रूप से सैन्य समर्थन के मामले में न तो झुकना चाहिए और न ही छोड़ना चाहिए.
स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि फिनलैंड की ओर से घोषणा की गई है कि वह नाटो में शामिल होने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि फिनलैंड की सदस्यता हमारी साझा सुरक्षा को बढ़ाएगी. साथ ही इससे यह मैसेज जाएगा कि हर किसी के लिए नाटो का दरवाजा खुला है.
बता दें कि फिनलैंड और स्वीडन तब से नाटो में शामिल होने के प्रयास कर रहे हैं जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ विशेष सैन्य अभियान की घोषणा की थी. इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकन ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन की सरकार फिनलैंड और स्वीडन की नाटो सदस्यता का समर्थन करेगी.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शहबाज शरीफ को विश्व मंच पर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करते हुए नहीं बल्कि डोनाल्ड ट्रंप के पर्सनल असिस्टेंट जैसे व्यवहार करते देखा गया है. वीडियो और तस्वीरें स्पष्ट रूप से दिखाती हैं कि जब ट्रंप ने अपनी उंगली उठाई, तो शहबाज तुरंत अपनी कुर्सी से खड़े हो गए और जब ट्रंप ने इशारा किया तो वे आज्ञाकारी छात्र की तरह बैठ गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने आजतक के साथ खास बातचीत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने अच्छे रिश्तों के बारे में बताया और कहा कि मोदी से बात करने के लिए उन्हें सोशल मीडिया की आवश्यकता नहीं होती, वे सीधे फोन पर बात कर लेते हैं. डोनाल्ड ट्रंप पर हल्के तंज भी उन्होंने दिए. साथ ही, महात्मा गांधी को अपने जीवन का आदर्श भी बताया जो उनके दृष्टिकोण और जीवनशैली का प्रतीक है.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.









