
Russia-Ukraine War: 'रूस के उपर प्रतिबंध लगाना युद्ध के ऐलान जैसा,' राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान आया सामने
AajTak
Russia-Ukraine War: कीव कूच कर रही रूस की सेना अपने रास्ते में आने वाली हर रुकावट का जवाब हवाई हमलों से दे रही है. यूक्रेन पर रूस का कब्ज़ा और हमला जारी है. इस बीच पुतिन का बड़ा बयान भी सामने आया है. रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने बताया कि सैन्य ठिकानों के खत्म का काम लगभग पूरा हो चुका है. यूक्रेन के अंदर रूसी फौज हाई अलर्ट पर है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि ब्रिटेन के बयान के बाद ही रूसी सेना अब हाई अलर्ट पर हैं. इसके अलावा राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि रूस के उपर प्रतिबंध लगाना युद्ध के ऐलान जैसा है. देखें वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











