
Russia Ukraine War: रूस की गोलाबारी में यूक्रेन के 20 नागरिकों की मौत, जनमत संग्रह के बाद तनातनी बढ़ी
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच गोलाबारी तेज हो गई है. यूक्रेन का दावा है कि रूस उसके रिहायशी इलाकों में हमले कर रहा है. उसने शनिवार को उत्तर-पूर्व इलाकों में नागरिकों को अपना निशाना बनाया, जिससे करीब 20 लोगों की मौत हो गई. हालांकि रूस ने अभी तक इन आरोपों को खंडन नहीं किया है. यूक्रेन के इलाकों में रूस द्वारा जनमत संग्रह कराने के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है.
रूस और यूक्रेन के बीच तनातनी और बढ़ गई है. यूक्रेन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को दावा किया है कि रूसी सेना ने यूक्रेन के उत्तर-पूर्व में एक नागरिकों के काफिले पर गोलाबारी कर दी. इस हमले में 20 लोग की मौत हो गई है.
खार्कीव क्षेत्र के गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने कहा कि कुपियांसी जिले में काफिला को निशाना बनाया गया है. रूस ने उन लोगों पर हमला किया, जो गोलाबारी से बचने के लिए इलाके से भाग थे. हालांकि रूस ने इन आरोपों का अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है.
दरअसल पिछले दिनों पुतिन ने जनमत संग्रह के बाद यूक्रेन के 4 प्रमुख इलाकों लुहांस्क, जापोरिजिया, खेरासन और दोनेत्स्क पर कब्जा कर दिया है. उन्होंने खेरासन और जापोरिजिया को स्वतंत्रता घोषित कर दिया है. इसके बाद यूक्रेन ने हमले तेज कर दिए थे.
लाइमन में यूक्रेन ने 5,000 रूसी सैनिकों को घेरा: गवर्नर
दोनेत्स्क ओब्लास्ट के लाइमैन में यूक्रेन के सशस्त्र बलों द्वारा करीब 5000 रूसी सैनिकों को घेर लिया है. यह जानकारी लुहान्स्क ओब्लास्ट के गवर्नर सेरही हैदाई ने दी है.
उनके अनुसार, रूसी सैनिकों ने अपने कमांडरों से पूछा कि क्या वे पीछे हट सकते हैं लेकिन उनके इस अनुरोध को ठुकरा दिया गया. रूसी सैनिक शहर से बाहर नहीं निकल पाएंगे.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









