Russia-Ukraine War: रूस का 'विक्ट्री डे', जानें क्या है पुतिन का 'प्लान 9 मई'
AajTak
अभी तक सिर्फ चर्चाएं थीं लेकिन पहली बार किसी देश ने विश्व युद्ध की तारीख बताई है. अभी तक रूस की तरफ से परमाणु युद्ध या विश्व युद्ध की धमकियां दी जा रही थीं और ऐसे युद्ध की आशंकाएं जताई जा रही थी लेकिन पहली बार दुनिया के किसी देश ने ये माना है कि रूस एक खास दिन पर पूरे विश्व को युद्ध की आग झोंक देगा. ब्रिटेन का दावा है कि 9 मई की विक्ट्री डे परेड में रूस अपनी विरोधी शक्तियों के खिलाफ जंग का ऐलान करने वाला है और यूक्रेन को मिल रही मदद का पूरा तंत्र तोड़ने वाला है लेकिन सवाल ये है कि आखिर ऐसा क्यों किया गया है. देखें वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












