
Russia-Ukraine War: रूस का दावा, सीजफायर का उल्लंघन कर रहा यूक्रेन, डोनबास में लोगों पर बरसाईं गोलियां
AajTak
Russia-Ukraine War: रूस ने रविवार को भी मारियूपोल में सीजफायर किया. लेकिन रूस की ओर से दावा किया गया है कि यूक्रेनी सुरक्षा बल लोगों की सहायता करने के बजाय उन पर हमले कर रहे हैं. सीजफायर आज सुबह 10 बजे से रात 9 बजे (यूक्रेन के स्थानीय समय के अनुसार) तक रहेगा.
Russia-Ukraine War: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को डोनेत्स्क के शहर मारियूपोल में सीजफायर किया था. इस दौरान ह्यूमन कॉरिडोर बनाया गया था. इसके जरिए वहां फंसे लोगों को निकाला गया. लेकिन रूस ने अब दावा किया है कि उसने रविवार को दूसरे दिन भी मारियूपोल में युद्धविराम किया. लेकिन यूक्रेन ने सीजफायर का उल्लंघन किया है. वहां से लोगों को निकालने की बजाय उन पर गोलीबारी की है. बता दें कि मारियूपोल में फंसे लोगों को निकालने के लिए रूस ने रविवार को भी युद्धविराम किया. ये सीजफायर दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ. लेकिन कीव के सुरक्षा बलों ने उनकी मदद नहीं की. बल्कि उन पर गोलियां बरसाईं. इसके साथ ही यूक्रेनी बलों ने डोनबास में भी नागरिकों पर फायरिंग की है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












