
Russia-Ukraine War: रूस का 'ऑपरेशन कीव' रोक पाएगा यूक्रेन? देखें खबरदार
AajTak
Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर रूस लगातार शिकंजा कसता जा रहा है. यूक्रेन की सड़कों पर रूसी टैंक दौड़ रहे हैं वहीं आसमान में रूसी फाइटर जेट हुंकार भर रहे हैं. रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा है कि उन्होंने यूक्रेन के 211 सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया है. यूक्रेन का कहना है कि रूस एक बड़ी फौज लेकर यूक्रेन की राजधानी कीव की तरफ हमला करने के इरादे से बढ़ रहा है. इस दौरान यूक्रेन की राजधानी कीव में कर्फ्यू को और सख्त कर दिया गया है. कीव में शाम 5 बजे से सुबह के 8 बजे तक सख्त कर्फ्यू के आदेश दिए गए हैं. कीव के मेयर ने कहा है कि कर्फ्यू तोड़ने वाले दुश्मन समझे जाएंगे. देखें ख़बरदार का ये एपिसोड.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने आजतक के साथ खास बातचीत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने अच्छे रिश्तों के बारे में बताया और कहा कि मोदी से बात करने के लिए उन्हें सोशल मीडिया की आवश्यकता नहीं होती, वे सीधे फोन पर बात कर लेते हैं. डोनाल्ड ट्रंप पर हल्के तंज भी उन्होंने दिए. साथ ही, महात्मा गांधी को अपने जीवन का आदर्श भी बताया जो उनके दृष्टिकोण और जीवनशैली का प्रतीक है.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.










