
Russia Ukraine War: रूसी सेना के निशाने पर यूक्रेन के कई शहर, देखें वॉर जोन का हाल
AajTak
Russia Ukraine War: यूक्रेन के कई शहर अब रूसी सेना के निशाने पर हैं. खास तौर पर तीन तरफ से कीव की घेराबंदी की गई है. बुचा, इरपिन और होस्टोमेल की तरफ से रूसी फौजों ने कीव को घेर लिया है. वॉर जोन से आजतक की टीम पूरी दिलेरी के साथ वहां के हालात के बारे में पल-पल का अपडेट दे रही है. आजतक संवाददाता राजेश पवार कीव से बता रहे हैं कि कैसे रूसी फौज को रोकने के लिए वहां यूक्रेन ने तैयारी की है. इसी वॉर जोन से आजतक संवाददाता गौरव सावंत बता रहे हैं कि कैसे रूस ने कीव की घेराबंदी के लिए हमले तेज कर दिए हैं. देखिए ये एपिसोड.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











