
Russia-Ukraine War: रूसी मिसाइलों के बचने के लिए कीव में बंकर तैयार, देखें अंदर का नजारा
AajTak
रूस के हमले से यूक्रेन में किस कदर तबाही मची हुई है इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि लोग वहां से पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं. नागरिकों को बचाने के लिए कीव में बंकर तैयार किए गए हैं. ये बंकर एयर फिल्टर से लैस हैं. इन बंकर का जायजा लेने आजतक पहुंचा इन बंकरों के अंदर. रूस के हमले से यूक्रेन के अलग-अलग इलाकों से बर्बादी की तस्वीरें सामने आई हैं. देखें वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











